Wednesday, October 21st, 2026

हिमा दास पहनेंगी पुलिस की वर्दी, असम सरकार बनाएगी DSP

गुवाहाटी
भारत की युवा महिला धाविका हिमा दास को असम सरकार ने पुलिस की वर्दी पहनाने का फैसला किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को अपने कैबिनेट की मीटिंग में 21 वर्षीय हिमा दास को पुलिस उपाधीक्षक बनाने का फैसला किया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं उद्योग मंत्री मोहन पटवारी ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि हिमा को असम पुलिस में डीएसपी बनाया जाएगा जबकि ओलंपिक, एशियाई गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को क्लास-I अधिकारी बनाया जाएगा।

बता दें कि असम के ढिंग गांव में जन्मीं हिमा वह IAAF वर्ल्ड अंदर-20 चैंपियनशिप के ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा के नाम पर 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है।

 

#हिमा दास#DSP

Source : Agency

पाठको की राय